जनसत्ता

1.1M Followers

सऊदी अरब में इस्लाम के खिलाफ चर्चा करें राहुल गांधी, घर वापस नहीं आएंगे, बोले संबित पात्रा, पैनलिस्ट ने दिया जवाब

27 Nov 2021.5:12 PM

देश में हिन्दू बनाम हिन्दुत्व और इसके विवाद को लेकर बहस लगातार जारी है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे को लेकर रोज वार-पलटवार देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में एक टीवी डिबेट में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

दरअसल न्यूज 18 इंडिया के आर-पार नामक डिबेट शो में संबित पात्रा ने हिन्दुत्व के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि कुछ लोग निजाम ए मुस्तफा लाना चाहते हैं। इस दौरान भाजपा नेता, तालिबान के शासन पर भी निशाना साधते दिखे।

उन्होंने कहा- "पूरे विश्व में ये सीरिया में हिन्दुत्व है? जो गला काट रहा है? ये निजाम ए मुस्तफा लाना चाहते हैं, निजाम ए मुस्तफा तो आया, अफगानिस्तान में आया. क्या हुआ ये जो एयरोप्लेन में लटक करके लोग जा रहे थे और मर जा रहे थे. ये हिन्दू लोग नहीं थे। निजामे मुस्तफा आने के बाद मुस्लिम भाई और मुस्लिम बहन प्राण बचाने के लिए हेलीकॉप्टर और प्लेन के पीछे दौड़ रहे थे क्यों.इतना न्यायप्रिय निजाम ए मुस्तफा का शासन होता तो लोग प्राण क्यों बचा रहे हैं"।

pan> अटल सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा बोले- जेवर एयरपोर्ट कार्यक्रम में मोदी ने लांघ दी 'लक्ष्मण रेखा'

पात्रा ने कहा कि ये लोग हमलोगों को बेवकूफ समझते हैं। पूरे विश्व में बम फट रहे हैं। उसके बाद भी ये लोग कह रहे हैं कि हिन्दुत्व खराब है। इसके बाद इसी मुद्दे पर भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर भी हमला बोल दिया। उन्होंने कहा- राहुल गांधी सुबह से शाम तक एक अनडिस्क्लोज लोकेशन में बैठकर भाषण कर रहे हैं हिन्दुइज्म के खिलाफ में. कुछ नहीं हो रहा है, डिबेट हो रहा है, फिर भी इनटॉलरेंस का राग अलाप रहे हैं। ये सऊदी अरब में इस्लाम के खिलाफ डिबेट करके देखें घर वापस नहीं आ पाएंगे, वहीं दफना दिए जाएंगे"।

इसके बाद कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने कहा कि राहुल गांधी देश में ही हैं। उन्होंने कहा- मैं एक चीज क्लियर करना चाहता हूं, कुरान में कहीं भी लिखा है शिया और सुन्नी. कहीं भी जिक्र नहीं है। ये मौलानाओं ने थ्योरी बनाई। गीता में बताइए मुझे हिन्दुत्व शब्द का कहां यूज किया गया है। कहीं नहीं आपको दिखेगा। ये आरएसएस का कंसेप्ट है"।

Disclaimer

Disclaimer

This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Dailyhunt Publisher: Janasatta

#Hashtags